नई दिल्ली, अक्टूबर 1 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण के लिए मिली राशि खर्च नहीं कर पाने पर एनजीटी की दिल्ली सरकार और डीपीसीसी की आलोचना ने सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि ईसीसी मद में मिले 1,935.44 करोड़ रुपये में से सिर्फ 781.51 करोड़ रुपये खर्च हुए, जबकि 1,153.93 करोड़ रुपये खर्च नहीं किए गए। यादव ने कहा कि दिल्ली में वायु प्रदूषण में वाहनों से निकलने वाला धुआं बड़ा योगदानकर्ता है और कांग्रेस लंबे समय से यह मुद्दा उठाती रही है। उन्होंने सरकार की शीतकालीन कार्ययोजना पर भी सवाल उठाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...