नई दिल्ली, मार्च 17 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने राजधानी में नेशनल टेलेंट हंट कार्यक्रम लॉन्च किया है। प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने बताया कि कांग्रेस की विचारधारा में विश्वास रखने वाले युवा 15 अप्रैल तक क्यूआर कोड स्कैन कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।यह कार्यक्रम युवाओं को जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी बात प्रभावी ढंग से रखने का अवसर देगा। आवेदन के बाद जिला स्तर पर चयन प्रक्रिया शुरू होगी। इसके लिए टैलेंट हंट संगठन समिति बनाई गई है, जिसमें अनिल भारद्वाज को संयोजक और अनुज आत्रेय को सह-संयोजक बनाया गया है।कार्यक्रम के तहत प्रवक्ता, रिसर्च कोऑर्डिनेटर और पब्लिसिटी कोऑर्डिनेटर जैसे तीन प्रमुख क्षेत्रों में प्रतिभाशाली युवाओं की तलाश की जाएगी। चयनित युवाओं को आगे राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर जिम्मेदारी ...