बदायूं, अगस्त 25 -- अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरज बोरा विधायक ने प्रांतीय कार्यालय पर बीजेपी बृज प्रांत के उपाध्यक्ष एवं प्रमुख समाजसेवी अशोक भारतीय को प्रदेश उपाध्यक्ष एवं शिक्षक नेता प्रदीप गुप्ता को प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी दी है। प्रदेश अध्यक्ष ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को पटका पहनाकर कर मनोनयन पत्र सौंपा। नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक भारतीय ने कहा कि प्रदेश में वैश्य समाज के सभी उपवर्गों को एक मंच पर संगठित करके वैश्य समाज के उत्थान के लिए कार्य निष्पादित किये जाएंगे। प्रदेश मंत्री प्रदीप गुप्ता ने कहा कि उनकी मुख्य भूमिका शहर से लेकर गांव कस्बों तक अंतिम पायदान के समाज के लोगों को संगठन से जोड़कर उनके उत्थान के कार्य संगठन के माध्यम से किए जाने की रहेगी। जिलाध्यक्ष नवनीत ग...