जौनपुर, अप्रैल 23 -- जौनपुर। बदलापुर विधानसभा क्षेत्र के रमदेइया गांव निवासी अजय यादव को सपा महाराष्ट्र प्रदेश का फिर से उपाध्यक्ष बनाया गया है। यह जिम्मेदारी प्रदेश अध्यक्ष और विधायक अबु आसिम आजमी ने सौंपी। पद मिलने के बाद पहली बार जौनपुर पहुंचने पर उनका मियांपुर स्थित एक लॉन में स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य, पूर्व विधायक लालबहादुर यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव और जिला महासचिव आरिफ हबीब समेत अन्य नेताओं ने बुके और माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया। अजय यादव ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए यादगार पल है। जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य और अन्य नेताओं ने कहा कि अजय यादव ने हमेशा महाराष्ट्र में जौनपुर के लोगों की मदद की और जनपद का मान बढ़ाया। कार्यक्रम में राजेश यादव, सुभाष यादव, वीरेंद्र यादव, नंदलाल यादव, अनिल यादव सहित अन्य ...