आदित्यपुर, मार्च 15 -- गम्हरिया। कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सह पीडीएस संघ के अध्यक्ष फूलकांत झा ने प्रदेश अध्यक्ष सह राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष दिवंगत ओंकारनाथ झा के दुमका स्थित आवास पर पहुंच कर श्राद्ध कर्म में शामिल हुए। इस दौरान उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। झा ने कहा कि ओंकारनाथ झा संगठन के मजबूत स्तंभ थे। उन्होंने हमेशा डीलरों के अधिकार और हितों के लिए संघर्ष किया। उनके निधन से संगठन को अपूरणीय क्षति हुई। जिसकी भारपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है। इस मौके पर देवप्रकाश देवता, अमृत महतो, अशोक गुप्ता, खिरोद सरदार आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...