श्रीनगर, दिसम्बर 19 -- नगर कांग्रेस कमेटी श्रीनगर की शुक्रवार को निजी होटल में एक बैठक आहूत की गई। बैठक में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के प्रथम बार श्रीनगर आगमन पर भव्य स्वागत कार्यक्रम के लिए विचार विमर्श किया गया। साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियों को सौंपा गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए कांग्रेस नगर अध्यक्ष सूरज घिल्डियाल ने कहा कि 25दिसम्बर को प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में स्वीत पुल से स्थानीय गोला पार्क तक रैली निकाली जायेगी। बैठक में सर्वसम्मति से सुधांशु नौडियाल को बैनर/पोस्टर का प्रभारी बनाया गया। पार्षद राजकुमार को चौपहिया वाहन का प्रभारी बनाया गया। राकेश चमोली, पुष्पेंद्र पंवार, शिवकांत कंडारी, सूरज नेगी, विपिन रावत को दुपहिया वाहनों का प्रभारी बनाया गया। मौके पर मीना रावत, अंजू भट्ट, रजनी, कुसुम, मोनिका, पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.