महाराजगंज, जनवरी 3 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी आगामी 6 जनवरी को पहली बार जिले में आएंगे। उनके प्रथम आगमन को लेकर पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष संजय पांडेय की अध्यक्षता में तैयारी बैठक हुई। जिले की सीमा कतरारी से लेकर भाजपा कार्यालय तक उनके ऐतिहासिक स्वागत की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। गोरखपुर से ही होर्डिंग्स व बैनर लगा दिए गए हैं। जगह-जगह तोरणद्वार लगवाए जा रहे हैं। जिलाध्यक्ष ने बताया कि यह केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि संगठन की एकजुटता और कार्यकर्ताओं के उत्साह का प्रतीक होगा। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का नेतृत्व प्रदेश में संगठन को नई दिशा देने वाला सिद्ध होगा और उनके आगमन से कार्यकर्ताओं में नया जोश बढ़ेगा। सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने कहा कि नव न...