बदायूं, दिसम्बर 15 -- बदायूं। भाजपा कार्यालय पर संगठन पर्व के तहत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय परिषद सदस्य के चुनाव को लेकर लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया। जैसे ही भाजपा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष पद पर पंकज चौधरी के निर्वाचित होने की घोषणा हुई तभी कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। अमित कुमार सिंह, जितेंद्र साहू, डीबी सिंह पटेल, शकुंतला राठौर, रीता वर्मा, प्रेमलता सागर, नीतू मिश्रा, रचना शंखधार, रवि बाबू, सुमित गुप्ता, सौरव साहू, सलीम खान, शेखर साहू, रामनरेश गौतम, हिमांशु सक्सेना, हिमांशु साहू, एजाज खान, दीपक सक्सेना, लव मिश्रा, योगिता रस्तोगी, आरिफ खान, श्याम पाल दिवाकर, संजय उपाध्याय, पंकज शर्मा, नितेश वार्ष्णेय, जिला मीडिया प्रभारी आशीष शाक्य, अनुभव उपाध्याय आदि कार्यकर्ता एवं पदाधि...