प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 6 -- प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व राज्य सभा सांसद बनवारीलाल कंछल का रविवार को बेल्हा पहुंचने पर स्थानीय व्यापारियों ने स्वागत किया। चौक स्थित जिलाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार केसरवानी के प्रतिष्ठान पर प्रदेश अध्यक्ष ने व्यापारियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं जानी। उन्होंने कहा कि व्यापारी हित के लिए स्वास्थ्य बीमा, जलैती (दुकान जलने पर) बीमा, क्राइम (छिनैती) बीमा, ट्रेन में सीट आरक्षण, दुर्घटना बीमा 10 लाख से बढ़ाकर 25 लाख रुपये करने और जीएसटी धारक व्यापारियों को सुरक्षा के लिए शस्त्र लाइसेंस सरलता से देने की मांग प्रस्तावित है। बैठक में संजय सोनी, अभय खंडेलवाल, सरदार महेंद्र सिंह, राहुल केसरवानी, नारायण खंडेलवाल, डॉ. मनीष मिश्र, शिवम केसरवानी, पवन अग्रवाल, श्याम शंकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.