बुलंदशहर, अक्टूबर 6 -- कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने मंगलवार को नई दिल्ली में प्रदेश कांग्रेस की नवनियुक्त अध्यक्ष आराधना मिश्रा 'मोना' से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी। इस दौरान उन्होंने जिले में संगठन की स्थिति, संगठन सृजन अभियान और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों की जानकारी दी। जियाउर्रहमान ने कहा कि जिले में कांग्रेस कार्यकर्ता बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने और जनहित के मुद्दों को उठाने में जुटे हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने संगठन को और मजबूत करने तथा चुनावी तैयारियों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों को गांव-गांव तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी, राजकुमार पंडित, लखमीचंद पाराशर, नईम मंसूरी, अब्बास हुसैन और सचिन वशिष्ठ आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- मोना के प्रदेश अध्यक्ष ...