आगरा, अगस्त 27 -- खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश की ओर से 6 से 11 सितंबर तक अयोध्या में पं.दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में प्रदेशीय सीनियर पुरुष हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। आगरा मंडल सीनियर पुरुष हॉकी टीम का जिला स्तरीय चयन ट्रायल दो सितंबर को और मंडल स्तरीय चयन ट्रायल तीन सितंबर को एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम आगरा के हॉकी मैदान पर किया जाएगा। इन ट्रायल्स में भाग लेने की प्रविष्टि निशुल्क है। मंडलीय चयनित टीम प्रदेशीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए अयोध्या जाएगी। जिस पर होने वाला समस्त व्यय खेल विभाग द्वारा वहन किया जाएगा। ट्रायल में भाग लेने के इच्छुक पुरुष हाकी खिलाड़ी एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में विनय कुमार, अंश. हॉकी प्रशिक्षक से सम्पर्क कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- Noida News: मंडल स्तरीय ट्रायल मेरठ में होगा यह भ...