प्रदेशीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में जिले के दो खिलाड़ियों ने जीते मेडल
पीलीभीत, सितम्बर 24 -- पीलीभीत। सहारनपुर में प्रदेशीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता संपन्न हुई, जिसमें जनपद के दो खिलाड़ियों ने मेडल जीत कर जनपद का नाम रोशन किया है। खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया गया। प्रदेशीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता सहारनपुर में 19 सितंबर से 21 सितंबर के बीच संपन्न हुई। उसमें बरेली मंडल की भारोत्तोलन टीम की ओर से खेलते हुए पीलीभीत के दो खिलाड़ी 19 वर्षीय आयु वर्ग में वीरांगना अवंतीबाई जिला पंचायत इंटर कॉलेज पीलीभीत की छात्रा शालिनी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता और इस्लामिया इंटर कॉलेज पीलीभीत के छात्र नागेश्वर ने कांस्य पदक जीत कर जनपद का नाम रोशन किया। जिला क्रीड़ा समिति के सचिव राजेश शुक्ला ने बताया की इन सभी बच्चों का चयन पीलीभीत में आठ सितंबर को संपन्न हुई मंडलीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में किया गया था। इन खिलाड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.