सहारनपुर, अक्टूबर 3 -- इटावा में सात से आठ अक्टूबर तक आयोजित होने वाली प्रदेशीय सीनियर पुरुष एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए शनिवार को मंडल स्तरीय चयन ट्रायल पुलिस लाइन सहारनपुर में आयोजित किया गया। ट्रायल में सहारनपुर और शामली के खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में प्रतिभाग किया। ट्रायल के आधार पर 16 खिलाड़ियों का विभिन्न स्पर्धाओं के लिए चयन किया गया। इनमें शामली के मोनू का 100 व 200 मीटर, विकास राणा का 200 व 800 मीटर, मनोज कुमार का 400 मीटर, आदित्य का 800 मीटर, मनोज व सन्नी का 1500 मीटर तथा गौरव का 3000 मीटर के लिए चयन हुआ है। सहारनपुर के रोहित का 100 मीटर, टिशू का 400 मीटर, आर्यन का 3000 मीटर, सौम्य प्रताप अर्जुन का शॉटपुट व डिस्कस थ्रो, आकाश और आदित्य कुमार का लांग जंप, आवेश का शॉटपुट, विशेष का डिस्कस थ्रो तथा हिमांशु का जैवलिन थ्रो के ...