नई दिल्ली, सितम्बर 30 -- भरतपुर-डीग में शहरी निकाय चुनाव के नतीजों के बाद कांग्रेस के भीतर घमासान खुलकर सामने आ गया है। जिले में कांग्रेस का एक भी बोर्ड नहीं बनने से नाराज पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने सीधे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और दोनों जिलाध्यक्षों पर निशाना साधा है। विश्वेंद्र सिंह ने हार के लिए भरतपुर जिलाध्यक्ष दिनेश सूपा और डीग जिलाध्यक्ष राजीव चौधरी को जिम्मेदार ठहराते हुए डोटासरा की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं। विश्वेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया पोस्ट में प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा पर तीखा हमला करते हुए कहा कि वह मूक-बधिर बने बैठे हैं। उन्होंने यहां तक कहा कि जनता इस बार दोनों जिलाध्यक्षों और उन्हें बचाने वाले प्रदेश अध्यक्ष को कब्र में दफनाने के लिए तैयार है। उनके इस बयान के बाद कांग्रेस की अंदरूनी खींचतान और तेज हो...