अमरोहा, जून 28 -- भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष चौधरी देवेंद्र सिंह के मनोनीत होने के बाद प्रथम बार गजरौला आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका फूल-माला पहनाकर और तलवार भेंट करके स्वागत किया। चौपला पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम में ग्लोबल पंजाबी एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य डा.सोरन सिंह ने चौधरी देवेंद्र सिंह को तलवार भेंट की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष उदयगिरि गोस्वामी, पूर्व विधायक हरपाल सिंह, चौधरी विरेन्द्र सिंह, चौधरी महावीर सिंह, रामरतन सिंह, मुदित गुर्जर, विपिन कौशिक, नरेंद्र चौहान, हेमंत सारस्वत, तेजपाल सिंह, बृजपाल सिंह, गौरव चौधरी, पीयूष चौधरी, केतन चौधरी आदि मौजूद रहे। वहीं नगला माफी के प्रधान गौरव चौधरी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने नगर के भानपुर फाटक के पास प्रदेशाध्यक्ष चौ...