गाज़ियाबाद, जून 22 -- ट्रांस हिंडन, अफजल खान। इंदिरापुरम स्थित जेकेजी इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित दूसरे उत्तर प्रदेश स्टेट टेबल टेनिस रैंकिंग टूर्नामेंट का सोमवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। गाजियाबाद के सार्थ मिश्रा ने पुरुष वर्ग में और दिशा कुमारी ने महिला वर्ग में खिताब जीता। इसके अलावा विभिन्न आयु वर्गों की प्रतियोगिताओं में भी गाजियाबाद के खिलाड़ियों ने पहला और दूसरा स्थान हासिल किया। समारोह में उत्तर प्रदेश टेबल टेनिस संघ के सचिव अरुण कुमार बनर्जी, गाजियाबाद टेबल टेनिस संघ के अध्यक्ष जेके गौर और सचिव ऋषिराज त्यागी ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...