लखनऊ, अगस्त 10 -- प्रदेश में शिक्षा, रोज़गार, समान अवसर और युवाओं के भविष्य से जुड़े गंभीर सवालों को लेकर युवाओं द्वारा गठित 'जस्टिस मोर्चा' की सोमवार को प्रेस क्लब में आधिकारिक घोषणा की गई। जस्टिस मोर्चा 12 अगस्त अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस से प्रदेशव्यापी जनसम्पर्क अभियान की शुरुआत करेगा। अभियान के दौरान युवाओं के बीच शिक्षा, रोजगार और उनके भविष्य से जुड़े सवालों को लेकर व्यापक संवाद स्थापित किया जाएगा। 20 अगस्त से चौरी चौरा, गोरखपुर से एक साइकिल यात्रा की शुरुआत होगी, जो दो अक्टूबर को लखनऊ में समाप्त होगी। चौरी-चौरा से काकोरी तक की यह यात्रा प्रदेश के युवाओं की आकांक्षाओं, संघर्षों और सवालों को आवाज़ देने का प्रयास होगी। 50 दिनों तक चलेगा व्यापक संवाद अभियान

साइकिल यात्रा और संवाद कार्यक्रम साइकिल यात्रा के साथ-साथ अगले 50 दिनों तक प्रदेश...