लखनऊ, जुलाई 22 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। मुख्य सचिव एसपी गोयल ने कहा है कि आगामी 26 जुलाई को प्रदेश भर में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना की औपचारिक शुरुआत की जाएगी। उन्होंने कहा है कि आगामी रविवार को आगरा स्थित डॉ. भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय में मुख्यमंत्री इसकी शुरुआत करेंगे। लिहाजा प्रदेश के प्रत्येक जिले में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित कर योजना प्रारम्भ की जाएगी।श्री गोयल बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी मंडलायुक्तों एवं जिलाधिकारियों के साथ साप्ताहिक समीक्षा बैठक कर रहे थे। बैठक में जनगणना-2027, मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना, गोसंरक्षण, उर्वरक उपलब्धता, छात्रवृत्ति योजना तथा डॉ. आम्बेडकर मूर्ति स्थल विकास योजना सहित विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।इस यह भी पढ़ें- ...