बदायूं, अप्रैल 4 -- केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने नगर पालिका परिषद बदायूं की 1.82 करोड़ की लागत से बनने वाली कान्हा गौशाला का पलिया मेहंदी में शिलान्यास किया। केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश भर में सरकार बड़ी-बड़ी गौशालाओं का निर्माण करा रही है। केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि नगर पालिका परिषद की गोशाला का निर्माण यहां पर सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता के प्रयास से संभव हुआ है। सरकार की प्राथमिकता है की छुट्टा गोवंश सड़कों पर न घूमें एवं गो माता भूखी भी न रहें। इसके लिए लगातार गोशालाओं का निर्माण हो रहा है और पूरी जिम्मेदारी सरकार उठा रही है। गाय को हम सब माता मानते हैं। गौमाता की सेवा हमारा धर्म है गाय का घी, दूध, मकानों सब अमृत समान होता है। केंद्रीय राज्यमंत्री ने मोदी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया। कहा कि आज दे...