प्रयागराज, जनवरी 22 -- प्रयागराज। भांग की दुकानों पर लगातार हो रही गांजा बिक्री पर लगाम लगाने के लिए अब इसे पूरे प्रदेश में बंद करने की तैयारी है। इसके लिए आबकारी मुख्यालय को प्रस्ताव भेज दिया गया है। नई आबकारी नीति में इस पर मुहर लग सकती है। प्रदेशभर में भांग की दुकानों पर अवैध रूप से गांजे की बिक्री होती है। इसे लेकर समस्या रहती है। पुलिस अभियान चलाती है, लेकिन रोकथाम प्रभावी नहीं रहती। इसके साथ ही भांग की बिक्री पिछले कुछ सालों में लगातार घटी है। इसे लेकर पिछले दिनों तैयार की गई नई आबकारी नीति में प्रस्ताव दिया गया है कि भांग की दुकानों को ही बंद कर दिया जाए। हालांकि इसमें एक बात यह भी है कि भांग से 55 करोड़ का राजस्व चालू वित्तीय वर्ष में अर्जित हुआ था। ऐसे में इस राजस्व का नुकसान होगा। हालांकि इसके लिए भी सुझाव दिया गया है। प्रदेश मे...