झांसी, जून 21 -- झांसी, संवाददाता। प्रदेशभर में अब अधिकारी संवाद करेंगे और समस्याओं का निस्तारण करेंगे। यह नव पहल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ झांसी से दे गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि माफियाओं पर सीधे कार्रवाई करें। अवैध खनन हो चाहे ओवरलोडिंग इन्हें बक्शा नहीं जाए। जिम्मेदार अपनी जिम्मेदारियों का निवर्हन करेंगे। सीएम ने कहा कि एक से तीन साल तक के जो भी वाद हैं उन्हें अभियान चलाकर निस्तारित किया जाए। जन संवाद नव पहल पर निर्देश दिए कि प्रदेश के सभी जिलों में इसे लागू किया जाए। यह निर्देश झांसी आयुक्त सभागार में शनिवार देर शाम को विकास कार्य और कानून व्यवस्था समीक्षा दौरान दिए। नए कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण जनप्रतिनिधियों से कराए जाने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि जनपद में अवैध खनन, गौ तस्करी, भू-माफिया, शराब माफिया पर कड़ी कार्रवाई की जाए...