अलीगढ़, फरवरी 17 -- अलीगढ़। लोकेश शर्मा। टीबी रोगियों को समय पर पोषण उपलब्ध कराने की दिशा में अलीगढ़ का 'पोषण पोटली' मॉडल अब पूरे प्रदेश के लिए मिसाल बन गया है। स्थानीय स्तर पर डिजाइन की गई इस पोटली ने रोगियों तक सीधे पौष्टिक आहार पहुंचाने की व्यवस्था को मजबूत किया है। इसके चलते हजारों रोगियों को उपचार के साथ पोषण सहारा मिल रहा है। औद्योगिक और सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से चल रही यह पहल अब प्रदेश के अन्य जिलों में भी लागू की जा रही है, जिससे टीबी उन्मूलन अभियान को नई गति मिलने की उम्मीद है। टीबी उन्मूलन कार्यक्रम की हाल ही में लखनऊ में हुई राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में अलीगढ़ के पोषण पोटली वितरण मॉडल की विशेष सराहना की गई। राज्य क्षय रोग अधिकारी ने अन्य जिलों को भी अलीगढ़ मॉडल अपनाने की सलाह दी। जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ. राहुल शर्मा ने बताया...