गोरखपुर, जुलाई 26 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। अगस्त के पहले सप्ताह में गोरखपुर में आयोजित होने वाले प्रदेश स्तरीय सिख सम्मेलन की तैयारियों को लेकर रविवार को गुरुद्वारा जटाशंकर में बैठक हुई। उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के सदस्य जगनैन सिंह नीटू ने बताया कि पहली बार गोरखपुर में प्रदेश भर से करीब 250 प्रबुद्ध सिख एवं पंजाबी समाज के प्रतिनिधि एक मंच पर जुटेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी गुरुद्वारा प्रबंध समितियों और सिख समाज को एक सूत्र में जोड़ने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी का गठन किया गया है, जिसके नेतृत्व में सम्मेलन आयोजित होगा। सम्मेलन में गोरखपुर के अलावा लखनऊ, कानपुर, सहारनपुर, मेरठ, आगरा, अयोध्या, महाराजगंज, संतकबीरनगर, आजमगढ़, बस्ती, बलिया, गोंडा, सिद्धार्थनगर, डुमरियागंज, सलेमपुर, बांसी समेत कई जिलों ...