नई दिल्ली, मई 11 -- नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता वर्षों से गंदगी का सामना कर रही यमुना की सफाई को लेकर सोमवार को जल मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा के साथ बैठक की। बैठक के बाद उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने यमुना में गंदे पानी को रोकने के लिए अपने प्रयास और तेज कर दिए हैं। यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए अब ठोस और समन्वित रणनीति पर काम हो रहा है। बैठक में कॉमन एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट्स (सीईटीपी) की भूमिका और उनकी कार्यक्षमता की विस्तार से समीक्षा की गई। जल मंत्री प्रवेश साहिब सिंह के अनुसार बैठक में यह सामने आया कि औद्योगिक कचरा यमुना प्रदूषण के प्रमुख कारणों में से एक है। ऐसे में सीईटीपी की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो जाती है, क्योंकि ये वह व्यवस्था है जहां प्रदूषित पानी को नदी में जाने से पहले ही ट्रीट किया ज...