नई दिल्ली, नवम्बर 12 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी दिल्ली में प्रदूषण कम होने का नाम नहीं ले रहा है। हालत यह है कि बुधवार को ज्यादातर इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक 400 के पार रहा। ऐसे में लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आंकड़ों के मुताबिक, बीते सात दिन प्रदूषण के लिहाज से बेहद बुरे साबित हुए हैं। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, बुधवार को दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 418 के अंक पर रहा। इस स्तर की हवा को गंभीर श्रेणी में रखा जाता है। एक दिन पहले यह सूचकांक 428 के अंक पर रहा था। यानी 24 घंटे के भीतर दिल्ली की हवा में दस अंकों का सुधार हुआ है, लेकिन अभी भी यह गंभीर श्रेणी में ही मौजूद है। गौरतलब है कि हवा की गति तेज होने और दिन भर निकलने वाली धूप के चलते पांच नवंबर को वायु गुणवत्ता मे...