भभुआ, अगस्त 27 -- एलोवेरा, गार्डन मम, स्पाइडर प्लांट, ड्रेकेना, पीस लिलि, बोस्टर्न फर्न, बैंबू पाम, स्नेक प्लांट, बेबी रबर प्लांट, गोल्डन पोथोस को तरजीह बोले विशेषज्ञ, घर के बरामदे में रोपने से पौधे अंदर के प्रदूषण को कम करते हैं कहा, यह पौधे सीओ-टू गैस को अपने अंदर लेते और ऑक्सीजन छोड़ते हैं (बॉटम की खबर) भभुआ, कार्यालय संवाददाता। गर्मी के दिनों में कैमूर का पारा 45 डिग्री के भी पार चला जाता है। इस वर्ष की गर्मी में 46 डिग्री सेल्सियस पारा पहुंच गया था। लू और तापमान के बढ़ने की वजह से कई बार घर के अंदर रह पाना भी बेहद मुश्किल हो जाता है। लोग घर को ठंडा रखने के लिए एसी, कूलर, पंखे आदि का उपयोग करते हैं। लेकिन, कुछ लोग प्रदूषण कम करने, ऑक्सीजन प्राप्त करने और घर का बेहतर वातावरण बनाए रखने के लिए कई तरह के पौधे रोप रहे हैं। इनमें एलोवेरा, गार...