मुरादाबाद, मार्च 10 -- क्षेत्र में संचालित ईंट भट्ठे पर मंगलवार को जिला स्तरीय टीम ने छापेमारी कर कार्रवाई की। टीम तहसीलदार बिलारी, प्रदूषण विभाग के अधिकारियों और पुलिस बल की संयुक्त टीम जांच के लिए मौके पर पहुंची। जहां निरीक्षण के दौरान भट्ठा संचालक से प्रदूषण विभाग का लाइसेंस और अन्य संबंधित दस्तावेज मांगे गए, लेकिन मौके पर आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत नहीं किए जा सके। इस पर अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए फायर ब्रिगेड की सहायता से भट्ठे के आस-पास पानी डलवाकर संचालन बंद करा दिया। अचानक हुई कार्रवाई से भट्ठे पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। टीम ने मौके पर स्थिति का जायजा लेते हुए आवश्यक निर्देश भी दिए। वहीं अधिकारियों ने बताया कि प्रदूषण संबंधी नियमों का पालन न करने पर भट्ठे पर कार्रवाई की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.