सहरसा, अगस्त 14 -- सहरसा। वातावरण में फैल रहे प्रदूषण को रोकने और मनुष्य के जीवन चक्र को चलाने के लिए पौधरोपण जरूरी है। पौधे लगाने के साथ-साथ उसकी सुरक्षा और पेड़ की कटाई रोकने का सफल प्रयास करने की जरूरत है। दरअसल, पौधे की कमी, वृक्ष की कटाई, पानी की बर्बादी और नदी के साथ छेड़छाड़ ने सहरसा जिले को पर्यावरण संकट के दरवाजे पर लाकर खड़ा कर दिया है। सबसे बड़ी चिंता का विषय यह है कि वातावरण में ऑक्सीजन की जगह कार्बन डाइऑक्साइड की मात्रा अधिक बढ़ती जा रही है। जिससे कई तरह की बीमारियों से लोग ग्रसित हो रहे हैं। वाहनों, ईट भट्ठे, रैक प्वाइंट, कचरा डंपिंग, कल कारखाने, कंस्ट्रक्शन से संबंधित कार्यों से फैल रहा प्रदूषण कार्बन डाइऑक्साइड की मात्रा बढ़ाने की वजह बन रही है। कार्बन डाइऑक्साइड की मात्रा तब नियंत्रित होगी जब हर जगह पौधे लगे रहेंगे और उससे कीपर्...