नई दिल्ली, जनवरी 29 -- नई दिल्ली, प्र. सं.। मौसम के कारकों के चलते दिल्ली की हवा में हल्का सुधार दर्ज किया गया है। हालांकि, अब भी दिल्ली की हवा खराब श्रेणी में ही बनी हुई है। वायु गुणवत्ता पूर्व चेतावनी प्रणाली का अनुमान है कि अभी दिल्ली की हवा पूरी तरह साफ होने के आसार नहीं हैं। दिल्ली में पिछले दिनों हुई हल्की बारिश और तेज हवा के चलते प्रदूषण के स्तर में हल्का सुधार हुआ है। केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, गुरुवार को दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 226 के अंक पर रहा। इस स्तर की हवा को खराब श्रेणी में रखा जाता है। एक दिन पहले यह सूचकांक 255 पर था। यानी बुधवार की तुलना में इसमें 29 अंकों का सुधार हुआ है। मानकों के मुताबिक, हवा में प्रदूषक कण पीएम 10 का स्तर 100 से और पीएम 2.5 का स्तर 60 से कम होने पर ही उसे स्वास्थ्यकारी म...