प्रदूषण बोर्ड के आदेश पर दो उद्योगों की उत्पादन गतिविधियां सील
उन्नाव, अगस्त 27 -- उन्नाव। प्रदूषण मानकों की अनदेखी के मामले में डकारी गांव स्थित दो उद्योगों पर प्रशासन ने कार्रवाई की। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के बंदी आदेश के अनुपालन में संयुक्त समिति ने गुरुवार को मैसर्स एसए एग्रोवेट और मैसर्स जेपी आर्गेनिक मैन्योर की उत्पादन प्रक्रियाओं को सील कराते हुए दोनों इकाइयों की बंदी सुनिश्चित कराई। कार्रवाई के दौरान प्रशासन, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, विद्युत विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर मौजूद रही।उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड मुख्यालय लखनऊ की ओर से आठ जुलाई 2026 को जारी आदेश के तहत ग्राम डकारी स्थित मैसर्स एसए एग्रोवेट तथा मैसर्स जेपी आर्गेनिक मैन्योर के विरुद्ध वायु (प्रदूषण निवारण तथा नियंत्रण) अधिनियम के अंतर्गत बंदी आदेश जारी किया गया था। बंदी आदेश के प्रभावी अनुपालन के लिए जिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.