प्रदूषण फैलाने वाले 217 निर्माण स्थलों को नोटिस
गुड़गांव, मई 14 -- गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। गुरुग्राम में बिगड़ती आबोहवा और निर्माण स्थलों से उड़ने वाली धूल पर लगाम कसने के लिए हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड एक्शन मोड में आ गया है। डस्ट पोर्टल के जरिए की जा रही सख्त निगरानी में नियमों की अनदेखी करने वाले 217 निर्माण स्थलों (कंस्ट्रक्शन साइट्स) को रडार पर लिया गया है। बोर्ड ने इन सभी को कारण बताओ नोटिस जारी कर 15 दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। निरीक्षण के दौरान कई साइटों पर घोर लापरवाही सामने आई है। निगरानी से बचने के लिए कई जगह सीसीटीवी कैमरे बंद पाए गए। इसके अलावा, प्रदूषण रोकने के अनिवार्य नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए न तो बिल्डिंग को कवर करने के लिए ग्रीन नेट लगाए गए थे और न ही धूल को दबाने के लिए पानी का छिड़काव किया जा रहा था। इसको लेकर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने अलग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.