मेरठ, दिसम्बर 27 -- पहाड़ों पर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और हवा की गति शांत होने से शुक्रवार को मेरठ में प्रदूषण फिर से आसमान छूने लगा। मेरठ का एक्यूआई 330 रिकॉर्ड हुआ। इससे मेरठ प्रदेश का पांचवां और देश का नौंवा सबसे प्रदूषित शहर दर्ज हुआ। उत्तर-पश्चिमी सर्द हवाओं पर ब्रेक लगने से दिन-रात के तापमान में बढ़ोतरी हुई। बावजूद इसके दोनों तापमान सामान्य से कम बने हुए हैं। मेरठ सहित वेस्ट यूपी में आज भी अत्यधिक घने कोहरे और सर्द दिन की स्थितियां बने रहने के आसार हैं। मौसम विभाग ने वेस्ट यूपी के लिए शनिवार को सर्दी और कोहरे का रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार मेरठ में दिन-रात के तापमान क्रमश: 19 एवं 5.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुए जो सामान्य से 1.7 एवं 0.9 डिग्री सेल्सियस कम हैं। गुरुवार के सापेक्ष दिन में 1.1 एवं 1.3 डिग्री सेल्सियस की बढ...