लखनऊ, अप्रैल 21 -- पुराने कई वाहनों के पंजीकृत मोबाइल नंबर या तो निष्क्रिय हो गए हैं या वाहन स्वामियों ने नए नंबर ले लिए हैं। जिसके कारण हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रशन प्लेट(एचएसआरपी) के लिए आवश्यक प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहे हैं। ऐसी स्थिति में प्रदूषण प्रमाणपत्र बनवाने के लिए समय देने का अनुरोध पीयूसी ऑपरेटर्स एसोसिएशन ने परिवहन विभाग से किया है। ताकि फोन नंबर अपडेट कर प्रमाणपत्र बनवाया जा सके। परिवहन विभाग के आंकड़ों के अनुसार लखनऊ में पंजीकृत 27,87,769 में से 21,56,204 वाहनों पर एचएसआरपी है। शेष 6,31,565 पर नहीं है। इन वाहन स्वामियों को एचएसआरपी बनवाने के लिए 15 अप्रैल तक का समय परिवहन विभाग ने दिया था। यह भी पढ़ें- गाड़ी पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं तो 15 हजार का जुर्माना लगेगा, ऐसे करें बुकिंग एचएसआरपी के लिए प्रदूषण...