गिरडीह, दिसम्बर 20 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह औद्योगिक क्षेत्र के चतरो में संचालित अतिवीर इंडस्ट्रीज कंपनी लिमिटेड, वेंकटेश्वर स्पंज आयरन एंड आयरन एवं निरंजन मेटेलिक के प्रदूषण के खिलाफ चलाए जा रहे आंदोलन के दौरान दिए गए आश्वासन के अनुरुप शुक्रवार को सदर अनुमंडल पदाधिकारी श्रीकांत यशवंत विस्पुते एवं झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के धनबाद क्षेत्रीय पदाधिकारी विवेक कुजूर ने प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वेंकटेश्वर स्पंज एंड आयरन में जब पदाधिकारी अंदर घुसे तो देखा ईएसपी मशीन चालू नहीं थी। बताता गया कि ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण मशीन बंद है। उसके बाद एसडीओ ने आवश्यक जांच की और निकल गए। बाद में दूरभाष पर एसडीओ ने बताया कि मशीन बंद पाई गई थी। इसके लिए कंपनी को शो-कॉज किया जाएगा। इसके अलावा निरंजन मेटेलिक का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.