नई दिल्ली, अक्टूबर 31 -- दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को रोकने और उसे नियंत्रित करने के लिए कई उपाय लागू किए जा रहे हैं। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने दिल्ली और एनसीआर के पांच जिलों में सरकारी और निजी कार्यालयों को निर्देश दिया है कि 5 नवंबर से 20 नवंबर तक वे अपने 50 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ ही काम करें, जबकि बाकी 50 प्रतिशत कर्मचारी घर से काम (वर्क फ्रॉम होम) करें। आयोग ने इसी अवधि के दौरान पूरे एनसीआर में धूल उड़ाने वाले विध्वंस और बाहरी निर्माण कार्यों पर भी रोक लगा दी है। हालांकि, जरूरी सार्वजनिक बुनियादी ढांचे, राष्ट्रीय सुरक्षा और अन्य महत्वपूर्ण परियोजनाओं को इस रोक से छूट दी गई है। 30 अक्टूबर के अपने एक आदेश में CAQM ने कहा है कि दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, गाजियाबाद तथा गौतम बुद्ध नगर जिलों में सरकारी और निजी ...