धनबाद, जनवरी 4 -- कतरास । प्रदूषण पर रोक लगाने की मांग को लेकर रविवार को ब्लॉक दो क्षेत्र के मधुबन कोल वाशरी कोल डंप के समीप जेकेएलएम पार्टी के बैनर तले स्थानीय ग्रामीणों ने अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे। रविवार शाम डुमरी विधायक जयराम महतो धरना स्थल पहुंच कर अपने संबोधन में बीसीसीएल प्रबंधन के साथ सुरक्षा बलों पर जमकर बरसे। इस दौरान उन्होंने वर्तमान व्यवस्था पर स्थानीय प्रबंधन, पुलिस प्रशासन व जनप्रतिनिधियों को दोषी ठहराया। बता दें कि शनिवार को प्रदूषण के खिलाफ व स्थानीय ग्रामीणों को नियोजन देने की मांग को लेकर आजसू पार्टी के बैनर तले ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना की शुरुआत हुई थी। आजसू पार्टी के बैनर तले रविवार को भी ग्रामीणों का आंदोलन आज दूसरे दिन भी जारी रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.