नई दिल्ली, फरवरी 2 -- नई दिल्ली, व. सं.। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने प्रदूषण नियंत्रण को लेकर राज्यसभा में पूछे गए सवाल पर मिले जवाब को लेकर केंद्र सरकार को घेरा है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2024-25 में प्रदूषण नियंत्रण के लिए 858 करोड़ रुपये आवंटित किए गए, लेकिन इसमें से केवल 16.2 करोड़ रुपये ही खर्च हुए। चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 में 1300 करोड़ रुपये के रिवाइज बजट के बावजूद अब तक सिर्फ 820 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। इसका सीधा असर वायु गुणवत्ता पर पड़ा है। दिल्ली में 2024 में 69 दिन 'बहुत खराब' रहे, जो 2025 में बढ़कर 71 हो गए। एनसीआर के नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में भी प्रदूषण के हालात लगातार बिगड़े हैं। संजय सिंह ने कहा कि ये आंकड़े बताते हैं कि सरकार प्रदूषण पर गंभीर नहीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.