लखनऊ, अप्रैल 22 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में 93 पदों पर चयन के लिए ऑनलाइन आवेदन, शुल्क जमा, आवेदन सबमिट करने की अंतिम तिथि 29 अप्रैल तय की गई है। वहीं शुल्क समायोजन एवं आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि छह मई 2026 होगी। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में 93 पदों पर भर्ती के लिए 11 मार्च को विज्ञापन जारी किया गया था। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने बुधवार को पूर्व में निर्धारित की गई तिथियों में संशोधन किया है।*

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...