मुंगेर, मार्च 2 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। आदर्श थाना जमालपुर क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित जीआरपी शिव मंदिर के निकट रविवार को बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण पटना निर्देश पर कलाकारों ने एक नुक्कड़ नाटक का सफल मंचन किया। नुक्कड़ नाटक का मुख्य उद्देश्य होली पर्व में प्रदूषण को नियंत्रित करना है। खासकर, होलिका दहन में अनावश्यक रूप से अति प्रदूषण कारी व अनावश्यक वास्तु को जलाने से परहेज करना तथा प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाना था। मौके पर महिला कलाकार आरके पूनम ने बताया कि होली पर्व खुशियों का पर्व है। वहीं होलिका दहन में ज्वलंत वस्तुओं को सड़कों व किसी विशेष स्थल पर चलाया जाता है, जिससे वायु प्रदूषण होता है। इससे जहां वातावरण प्रदूषित हो जाती है, वहीं मानव को सांस लेना भी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में सिम्बोलिक होलिका दहन...