नई दिल्ली, फरवरी 2 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने केंद्र की भाजपा सरकार पर प्रदूषण नियंत्रण के बजट में 209 करोड़ की कटौती करने का आरोप लगाया है। सोमवार को जारी बयान में उन्होंने कहा कि इससे प्रदूषण नियंत्रण के प्रति केंद्र सरकार की गंभीरता का पता चलता है। यादव ने कहा कि पिछले वर्ष देश भर में प्रदूषण नियंत्रण के लिए आवंटित 1300 करोड़ रुपये को घटाकर इस बार 1091 करोड़ रुपये कर दिया गया है। इससे भाजपा सरकार की प्राथमिकताओं पर सवाल खड़े होते हैं। जहरीली हवा से ग्रस्त दिल्ली के प्रदूषण नियंत्रण के लिए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग को 35.26 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं जो कि नाकाफी है। केन्द्र सरकार द्वारा प्रदूषण नियंत्रण पर बजट में कटौती पर मुख्यमंत्री ने चुप्पी साध ली है। विधानसभा चुनाव में भाजपा ने प्रदूषण को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.