प्रदूषण नियंत्रण करना सिर्फ दिल्ली की जिम्मेदारी नहीं : सुप्रीम कोर्ट
नई दिल्ली, नवम्बर 24 -- सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि प्रदूषण कम करने की जिम्मेदारी अकेले दिल्ली की नहीं है। शीर्ष अदालत ने प्रदूषण कम करने के मुद्दे पर सुस्त रवैया अपनाने के लिए पड़ोसी राज्यों पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान को फटकार लगाते हुए यह टिप्पणी की। इस बीच, वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि दिल्ली-एनसीआर की सड़कों पर 23.6 लाख से ज्यादा ऐसी गाड़ियां चल रही हैं, जिनकी उम्र पूरी हो चुकी है। मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची और न्यायमूर्ति वी. मोहना की पीठ ने पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान की खिंचाई करते हुए इन राज्यों से प्रदूषण कम करने के लिए अधिक जिम्मेदारी लेने और सुनवाई के दौरान अपने-अपने महाधिवक्ता की मौजूदगी सुनिश्चित करने को कहा है। दिल्ली-एनसीआर म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.