रामगढ़, जनवरी 10 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। शहर में बढ़ती प्रदूषण के खिलाफ रांची रोड से सुभाष चौक तक रविवार को पदयात्रा निकाली जाएगी। इसे लेकर सुबह 10 बजे से पदयात्रा शुरु होगी। स्थानीय लोग इसमें शामिल होकर पैदल यात्रा कर सुभाष चौक पहुंचेंगे। यहां प्रदूषण के खिलाफ शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन रखा गया है। इसे कांग्रेस पार्टी ने भी समर्थन दिया है। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता शांतनु मिश्रा ने प्रेस बयान जारी कर इसकी घोषणा की। कहा कि शहर वासी बीएफसीएल की ओर से फैलाए जा रहे प्रदूषण से परेशान है। इसलिए प्रभावित क्षेत्र के लोगों ने पदयात्रा और प्रदर्शन का आयोजन किया है। यह पूर्ण रुप से जन आंदोलन है। जिसे कांग्रेस पार्टी पूरी ताकत के साथ समर्थन देगी। हमारे लोग पदयात्रा और प्रदर्शन में शामिल होंगे। जनता के साथ कांग्रेस का हाथ हमेशा रही है। नैतिक दायित्व क...