बोकारो, अप्रैल 10 -- बेरमो। बोकारो थर्मल स्थित गोविंदपुर ए पंचायत अंतर्गत नूरीनगर स्थित डीवीसी ऐश पौंड से होने वाले प्रदूषण एवं पौंड से लगातार उड़ रही राख और धूल के कारण न केवल पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है बल्कि क्षेत्र के लोगों में गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं भी पैदा हो रही है। इस मामले को लेकर पंचायत समिति सदस्य मो अख्तर अंसारी ने डीवीसी के मुख्य महाप्रबंधक सह एचओपी को पत्र देकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। अवगत कराया गया है कि ऐश पौंड से निकलने वाले प्रदूषण के कारण स्थानीय निवासियों में सांस की बीमारी, लगातार खांसी और एलर्जी जैसी बीमारी तेजी से बढ़ रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...