मेरठ, जनवरी 3 -- क्षेत्र के सैनी गांव में फैक्ट्रियों से निकलने वाले जहरीले धुएं और दूषित पानी को लेकर ग्रामीणों का धैर्य शुक्रवार को जवाब दे गया। कई गांवों के लोगों ने महापंचायत बुलाई और प्रदूषण फैलाने वाली इकाइयों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। स्थिति तब तनावपूर्ण हो गई, जब ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों को खरी-खोटी सुनाई और उन्हें फैक्ट्री के भीतर ले जाकर अनियमितताओं की पोल खोल दी। ग्रामीणों का मुख्य विरोध देव प्रिया पेपर मिल और बोनांजा फैक्ट्री के खिलाफ रहा। अधिवक्ता दीपक चहल के नेतृत्व में ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि इन मिलों में मानकों को ताक पर रखकर प्लास्टिक, जूते-चप्पल और जहरीला कूड़ा जलाया जा रहा है। इससे सैनी, बहचौला, नंगलाशेखू और इंचौली जैसे गांवों की हवा और पानी जहरीला हो चुका है। शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे शुरू ह...