नई दिल्ली, दिसम्बर 17 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण का असर कारोबार पर भी पड़ रहा है। राजधानी में हवा जहरीली होने की वजह से खरीदार बाजारों में आने से परहेज कर रहे हैं। एनसीआर के अन्य शहरों से खरीदारी करने आने वाले लोग ग्रैप के कारण वाहनों पर लगी पाबंदी के कारण राजधानी नहीं नहीं पहुंच रहे हैं। ऐसे में व्यापारिक संगठन सीटीआई (चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री) ने केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव को पत्र लिखकर प्रदूषण नियंत्रण के लिए हस्तक्षेप किए जाने की मांग की है। सीटीआई के चेयरमैन बृजेश गोयल का कहना है कि पहले जहां दिल्ली में एनसीआर से करीब सात से आठ लाख लोग रोजाना आते थे, वहीं अब इनकी संख्या करीब 80 फीसदी घटकर तकरीबन एक से डेढ़ लाख रह गई है। उनका कहना है कि क्रिसमस और नववर्ष के उत्सव के दौरान बाजारों में ...