नई दिल्ली, नवम्बर 20 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। दिल्ली में प्रदूषण का स्तर बढ़ने पर आम आदमी पार्टी ने दिल्ली सरकार पर निशाना साधा है। तिलक नगर विधानसभा क्षेत्र से आप के विधायक जरनैल सिंह ने आरोप लगाया कि अब भी प्रदूषण के डाटा को मैनेज करने के लिए एक्यूआई मॉनिटरिंग स्टेशनों पर पानी का छिड़काव किया जा रहा है। गुरुवार को वह पंजाबी बाग स्थित वशिष्ठ कुमार गुल्ला मार्ग पहुंचे, जहां लगे एक्यूआई मॉनिटरिंग स्टेशन पर वाटर स्प्रिंकलर मशीन से लगातार पानी का छिड़काव किया जा रहा था। उन्होंने कहा कि अगर पानी छिड़कने से हवा साफ हो रही है तो भाजपा सरकार को पूरी दिल्ली में ये व्यवस्था लागू कर देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि दिल्ली के पर्यावरण मंत्री के घर के आसपास दिन-रात पानी छिड़का जा रहा है। दिल्ली के बाकी लोगों को क्या साफ हवा लेने का हक नहीं है। जरनै...