सोनभद्र, मई 20 -- डाला। नगर क्षेत्र में संचालित अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री से निकल रही दुर्गंध से परेशान नगरवासियों ने बुधवार को शहनवाज साह की अध्यक्षता में बैठक की। इस दौरान उन्होंने कंपनी प्रबंधन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। चेतावनी दिया कि अगर कंपनी के भीतर कचरा जलाना नहीं बंद किया गया तो हम समस्त नगरवासी बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। लोगों ने आरोप लगाया कि अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री में लगभग दो वर्षों से गिला व अन्य प्रकार का कचरा जलाया जा रहा है जो वातावरण को दुर्गंध युक्त हवा के माध्यम से पूरे नगर को प्रदुषित कर रहा है। फैक्ट्री से निकल रही जहरीली दुर्गंध से हम नगरवासियों का सांस लेना दुभर हो गया है। कंपनी द्वारा कचरा जलाना बंद कर दिया जाए अन्यथा हम सभी इसकी रोकथाम को रणनीति बनाएंगे इसके लिए जो भी लड़ाई लड़ना पड़े हम सब मिलकर लड़ेंगे।...