गुड़गांव, मार्च 25 -- गुरुग्राम। शहर में लगातार बढ़ते वायु प्रदूषण और कचरा प्रबंधन की गंभीर चुनौतियों से निपटने के लिए नगर निगम गुरुग्राम ने एक बड़ा कदम उठाया है। एमसीजी और डब्ल्यूआरआई इंडिया के बीच बुधवार को एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। इसके तहत दोनों संस्थाएं संयुक्त रूप से अनुसंधान, डेटा विश्लेषण और विभिन्न हितधारकों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए शहर की वायु गुणवत्ता में सुधार के लिए ठोस रणनीतियां तैयार करेंगी। यह एमओयू आगामी दो वर्षों यानी 23 मार्च 2028 तक प्रभावी रहेगा। इस एमओयू का मुख्य उद्देश्य गुरुग्राम में वायु प्रदूषण के प्रमुख कारणों की पहचान कर उनके स्थायी समाधान के लिए व्यावहारिक उपाय विकसित करना है। इसके तहत विशेष रूप से जीरो ओपन वेस्ट बर्निंग (खुले में कचरा जलाने पर पूर्ण रोक) और डेब्रिज फ्री गुरु...