प्रदूषण की रोकथाम के लिए जागरूक किया जाएगा
नई दिल्ली, अगस्त 30 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। प्रदूषण को लेकर आठ बिंदुओं पर प्रचार-जागरुकता अभियान चलाया जाएगा। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग की निगरानी में दिल्ली समेत देश के पांच राज्यों में छह महीने यह अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान आम लोगों के साथ-साथ तमाम विभागों के कर्मचारियों को भी प्रदूषण की रोकथाम के लिए जरूरी कदमों की जानकारी दी जाएगी। दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में खासतौर पर जाड़े के मौसम में सबसे ज्यादा प्रदूषण रहता है। इसकी रोकथाम के लिए तमाम प्रतिबंधात्मक उपायों के साथ ही प्रचार और जागरुकता अभियान भी बड़े पैमाने पर चलाए जाने की तैयारी है। आयोग ने पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और दिल्ली से व्यापक प्रचार अभियान के लिए कार्य योजना मांगी थी। इस संबंध में विचार-विमर्श के बाद सभी सरकारों की ओर से अपने-अपने यहां चलाए जाने वाले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.