नई दिल्ली, दिसम्बर 13 -- दिल्ली में शनिवार को औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 431 अंक पर पहुंच गया। यह इस साल में प्रदूषण का सबसे खराब स्तर है। पलूशन में तेज बढ़ोतरी को देखते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने शनिवार को ग्रैप-4 की पाबंदिया लागू कर दी गई हैं। इस बीच दिल्ली में एकबार फिर वर्क फ्रॉम होम लागू कर दिया गया है। आदेश में दिल्ली के सभी सरकारी और प्राइवेट कार्यालयों को अपने 50 फीसदी कर्मचारियों से वर्क फ्रॉफ होम कराने का निर्देश दिया गया है।हाइब्रिड मोड में चलेंगी कक्षाएं पलूशन के गंभीर स्तर को देखते हुए शिक्षा विभाग ने कक्षाएं हाइब्रिड मोड में चलाने के आदेश दिए हैं। शिक्षा निदेशालय ने आदेश जारी कर बताया कि नर्सरी से लेकर 9वीं और 11वीं तक के छात्रों के लिए हाइब्रिड मोड में कक्षाएं चलेंगी। यह आदेश डीओई, एनडीएमसी, एमसीडी और दिल्ली कैंटोनमें...